Tuesday, April 7, 2026
Homeहरियाणारोहतकयोग और शतरंज में रोहतक के गौरव सैनी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

योग और शतरंज में रोहतक के गौरव सैनी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक 

Rohtak News : शतरंज खिलाड़ी एवं नियमित योगाभ्यास करने वाले युवा प्रतिभावान खिलाड़ी गौरव सैनी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और योग से प्राप्त मानसिक दृढ़ता के बल पर गौरव ने कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

गौरव सैनी पिछले लगभग 3 वर्षों से शतरंज का नियमित अभ्यास कर रहे हैं, इसके साथ ही वे प्रतिदिन एक घंटा योग एक्सपर्ट डॉक्टर जनक राज के के दिशा-निर्देशन में योगाभ्यास भी करते हैं, योग के कारण उनकी एकाग्रता, मानसिक संतुलन, धैर्य और आत्मविश्वास में निरंतर वृद्धि हुई है, जिसका सीधा लाभ उन्हें प्रतियोगिताओं के दौरान मिलता है। विशेष रूप से दबाव भरे मुकाबलों में शांत रहकर सटीक निर्णय लेने की उनकी क्षमता योग साधना का ही परिणाम मानी जा रही है।

5 अप्रैल 2026 को ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल, खेवड़ा (सोनीपत) में आयोजित मॉरचेस रैपिड ओपन नेशनल चेस टूर्नामेंट 2026 के अंडर-15 आयु वर्ग में गौरव सैनी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इस उपलब्धि पर उन्हें ₹7,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

इसके अलावा, 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक त्यागराज स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित सेकंड स्किल क्राफ्ट ओपन (अंडर-1800 क्लासिकल रेटेड) चेस टूर्नामेंट में भी गौरव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 में से 7.5 अंक अर्जित किए और प्रतियोगिता में नौवां स्थान प्राप्त किया, इस उपलब्धि पर उन्हें ₹10,000 की नकद राशि से सम्मानित किया गया।

6 अप्रैल को विजेता खिलाड़ी गौरव सैनी के प्रेम नगर स्थित योग स्टूडियो पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर उपस्थित सभी खिलाड़ियों उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरव सैनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच तथा अपनी माता शोभा सैनी और पिता राजीव सैनी को दिया है।

RELATED NEWS

Most Popular