Tuesday, May 21, 2024
HomeपंजाबGang War, दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई और भगवानपुरिया ने ली

Gang War, दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई और भगवानपुरिया ने ली

- Advertisment -
- Advertisment -

Gang War, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया ने वांटेड गैंगस्‍टर सुक्खा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी के अलग-अलग दावे किये। दुनेके को कनाडा में गोली मार दी गई थी। देविंदर बंबीहा गैंग का सहयोगी दुनेके फर्जी दस्तावेजों पर 2017 में कनाडा भाग गया था।

सुखदूल सिंह उर्फ सुक्‍खा दुनेके कनाडा में खालिस्तान आंदोलन का हिस्सा था। ऐसा माना जाता है कि वह बंबीहा गिरोह का सहयोगी था और पंजाब पुलिस को जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और हत्या के मामलों में उसकी तलाश थी।

बिश्नोई ने एक पोस्ट में लिखा, सुखदूल ने हमारे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या की थी और विक्की मिद्दुखेड़ा के साथ-साथ कबड्डी खिलाड़ी संदीप नागल अंबियान की हत्या के पीछे भी उसका हाथ था।

इसी तरह, एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में, पंजाब के एक अन्य गैंगस्टर भगवानपुरिया, जो कभी बिश्नोई का करीबी सहयोगी था, ने यह कहकर हत्या की जिम्मेदारी ली कि उसने अंबियान का बदला लिया है।

NIA के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सुक्खा डुनेके की गोली मारकर हत्या

उसका नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा बुधवार को जारी 43 गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसमें उसकी अवैध संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी गई थी।

उसकी हत्या बुधवार रात उसी अंदाज में की गई जिस तरह जून में सरे में अंतर-गैंग युद्ध में आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular