जीडी गोयनका स्कूल रोहतक की जूनियर विंग में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा के दर्शन के लिए नन्हे गोयनकन्स एवं स्टाफ सदस्य पहुंचे। बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक डॉ. मनीषा मायना ने कहा, “बचपन से ही बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना उनके संस्कारों की मजबूत नींव रखता है। भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक और शुभता के प्रतीक हैं। बप्पा का आशीर्वाद हमारे नन्हे विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, खुशियाँ और सफलता लेकर आए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा गुलिया ने कहा, “गणपति बप्पा का आशीर्वाद बच्चों के लिए प्रेम, सकारात्मकता और शुभ शुरुआत का संदेश है। ऐसे अवसर बच्चों के मन में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति सहज एवं सुंदर भाव विकसित करते हैं।”
गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। नन्हे विद्यार्थियों के चेहरों पर बप्पा के दर्शन की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।


