Sunday, May 5, 2024
Homeधर्मगणेश चतुर्थी पर भूलकर भी ना करें चांद का दर्शन

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी ना करें चांद का दर्शन

- Advertisment -
- Advertisment -

Ganesh Chaturthi 2023: आज देश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर यानि की आज से हुई है और उसका समापन 28 सितंबर को होगा। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन शंकर-गौरी के पुत्र गणेश का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में लोग गणपति की मूर्ति स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक विधिवत धूमधाम से उनकी पूजा करते हैं।

गणेश चतुर्थी  (Ganesh Chaturthi 2023) पर नहीं करें चंद्रमा का दर्शन 

मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को चंद्रमा का दर्शन करने वाले पर झूठा कलंक लगता है। इसलिए इस दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं किया जाता है। भगवान शिव ने क्रोध में आकर बालक गणेश का सिर धड़ से अलग कर दिया था। अपने पुत्र की यह दशा देख माता पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। उन्होंने शिवजी से पुत्र गणेश को पुन: जीवित करने को कहा। इसके बाद गणेश जी को गज यानी हाथी का सिर लगाया गया और इस तरह से गणेश जी का एक नाम गजानन भी पड़ा।

ये भी पढ़ें- पेड़ों के रखरखाव के लिए हरियाणा सरकार देगी पेंशन

दोबारा जीवन प्राप्त करने के बाद सभी देवताओं ने बालक गणेश को आशीर्वाद दिया। लेकिन वहां मौजूद चंद्रदेव मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे।  क्योंकि चंद्रमा को अपनी प्रकाशमय सुंदरता का घमंड था। चंद्रमा की हंसी देख भगवान गणेश समझ गए कि, चंद्रमा उनका मुख देख हंसी उड़ा रहे हैं। इस पर भगवान गणेश चंद्रमा से नाराज हो गए और उन्हें श्राप दे दिया कि, तुम हमेशा के लिए काले हो जाओगे। इसके बाद सभी देवताओं ने गणेश जी को अपना श्राप वापस लेने की विनती की।

जब गणेश जी को अपनी भूल का एहसास हुआ तो उन्होंने चंद्रदेव से माफी मांगते हुए कहा कि, सूर्य का प्रकाश पाकर तुम एक दिन पूर्ण प्रकाशित हो जाओगे। लेकिन चतुर्थी का यह दिन तुम्हें दंड दिए जाने को लेकर हमेशा याद रखा जायेगा। इसके बाद से ही ऐसी मान्यता है कि, गणेश चतुर्थी के दिन किसी को भी चंद्र दर्शन की गलती नहीं करना चाहिए।

इस दिन चंद्रमा का दर्शन हो जाये तो इस मंत्र का जाप करें 

यदि भूल से आज के दिन आप चंद्रमा के दर्शन कर लें तो सिंह: प्रसेन मण्वधीत्सिंहो जाम्बवता हत: सुकुमार मा रोदीस्तव ह्येष: स्यमन्तक: मंत्र का जाप करें। इससे चंद्रमा दोष नहीं लगेगा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular