Thursday, February 26, 2026
HomeहरियाणारोहतकDomino’s की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख 40 हजार की...

Domino’s की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख 40 हजार की ठगी, राेहतक पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने डोमिनोज की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख 40 हजार रुपए की हुई ठगी करने के मामले में गिरोह में शामिल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय नगर रोहतक निवासी रमन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि रमन गोहाना मे डोमिनोज की फ्रेचाइजी लेना चाहता था जिसके लिए रमन ने ऑनलाइन अप्लाई किया हुआ था। करीब एक महीने बाद दिनांक 13 नवंबर 2025 को रमन के पास कॉल आया। युवक ने अपना नाम विजय व जुबिलेंट फुड वर्क लिमिटेड से बोल रहा है। विजय ने रमन को कहा कि डोमिनोज फ्रेंचाइजी के लिये ऑनलाइन अप्लाई किया हुआ था जिसकी इन्वेस्टमेंट के लिए 35 से 40 लाख रुपये लगेंगे। जिसमें 35 से 50 प्रतिवर्ष रिटर्न आएगा। रमन के हॉ करने पर उन्होंने रमन से आधार कार्ड व बैंक की डिटेल उनके द्वारा भेजी गई ईमेल पर भेज दी। तीन दिन उन्होंने रमन को कॉल कर कि उसे शार्ट लिस्ट कर लिया गया है और संबंधित रसीद ईमेल के जरिये भेज दी है। फ्रेंचाइजी के नाम की 265500/- रुपए जमा कराने होगे।

रमन ने उनके कहे अनुसार रुपए भेज दिए। जिसके बाद उन्होंने कहा कि गवर्मेंट एनओसी के लिये 575000/- रुपये जमा कराने होगे। रमन ने उनके द्वारा भेजी गई बैंक डिटेल पर रुपए भेज दिये। जिसकी रसीद रमन को भेज दी। रमन ने उनको कहा कि वह साइट देखने के लिये गोहाना आ जाए। उन्होने रमन को कहा कि साइट विजिट से पहले एफएसएसएआई के लाइसेंस के लिए 955000 रुपए जमा कराने होंगे। रमन को शक होने पर रमन नोएडा में स्थित जुबिलैंट फूड वर्क लिमिटेड के ऑफिस मे गया जंहा पर उनके द्वारा भेजे गए सारे कागजात फर्जी पाए गए। रमन के साथ डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर 840500 रुपये की ठगी हुई।

मामले की जांच स.उप.नि. अश्वनी द्वारा अमल में लाई गई। गिरोह मे शामिल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को लुधियान व दो आरोपियो को बिहरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 11 एटीएम कार्ड (चालू हालात), 10 मोबाइल फोन, 10 सिम व एक पासबुक बरामद हुई है। बरामद मोबाइल नम्बरो पर करीब 30 शिकायत दर्ज है। आरोपी डोमिनोज की फर्जी बेबसाइट के माध्यम से युवकों को प्रलोभन देकर ठगी करते है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

RELATED NEWS

Most Popular