Friday, May 10, 2024
Homeहरियाणापूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने छोड़ी कांग्रेस, JJP में हुए शामिल

पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने छोड़ी कांग्रेस, JJP में हुए शामिल

- Advertisment -
- Advertisment -

कांग्रेस को छोड़कर नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह (Rao Bahadur Singh) जेजेपी में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जननायक जनता पार्टी (JJP) ज्वाइन कर ली।

इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा नव संकल्प रैली के माध्यम से जो तैयारी की थी कार्यकर्ताओ का जोश दिखाता है कार्यकर्ता 2019से भी ज्यादा मजबूती से कार्यकर्ता मैदान में उतर चुके है। पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह आज जेजेपी में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि अनेक साथी भी अगले दिनों में जेजेपी में शामिल होंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा की तैयारी के लिए हमें अच्छा समय मिल गया है।

राव बहादुर महेंद्रगढ़ की नांगल चौधरी विधानसभा सीट से 2009 में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने इनेलो के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके अलावा वो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं और यदुवंशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन हैं। उनकी भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular