Sunday, February 15, 2026
Homeदिल्लीझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे ।

उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पिता के निधन की पुष्टि की।

उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अनेक नेताओं ने  शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया।

बता दें कि झारखंड में उन्हें दिशोम गुरु (देश का गुरु) कहकर पुकारा जाता रहा। वह  तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री भी बने। शिबू सोरेन 8 बार लोकसभा सांसद चुनकर संसद पहुंचे। तीन बार राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे।

RELATED NEWS

Most Popular