Friday, September 20, 2024
Homeदेशपूर्व गृह मंत्री अनिल विज बोले- कांग्रेस गठबंधन के लिए भाग दौड़...

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बोले- कांग्रेस गठबंधन के लिए भाग दौड़ कर रही है

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि “कांग्रेस खुद लड़ने के काबिल नहीं है और इसीलिए वे गठबंधन के लिए भाग दौड़ कर रही है ताकि किसी तरह से भी गठबंधन हो जाए”। विज  पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, के सवाल के जवाब में उन्होंने उत्तर दिया कि “कहां है राहुल गांधी जी?”।उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के परिवार का एक-एक सदस्य और परिवार की महिलाएं पूछ रही है कि मैं खाना कैसे बनाऊंगी। कर्मचारियों के बच्चे पूछ रहे हैं कि स्कूल में फीस कैसे देंगे और घरवाले पूछ रहे हैं कि बिजली के बिल/ मीटर कैसे लगेगा।

उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी के सामने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि “क्या यही है कांग्रेस का प्रबंधन। क्या यही राहुल गांधी जी दिखाना चाहते हैं सारे देश को?, क्या यही लोगों को बताना चाहते हैं?”।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular