Saturday, January 17, 2026
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा बोले- इंडिया गठबंधन की सरकार...

कुरुक्षेत्र में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा बोले- इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे

कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के हलकों में प्रचार किया।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। लेकिन जो 26 दलों का गठबंधन हुआ है वो देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए हुआ है। यदि संविधान बचेगा तो प्रजातंत्र बचेगा और यदि प्रजातंत्र बचेगा तो जनता के अधिकार बचेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का जो न्याय पत्र बना है। उसमें हर वर्ग जवान, बेरोजगार और महिलाओं के लिए एक लाख रुपए, किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्जा माफ किया जाएगा। आज केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एक साल में सभी नौकरियों को भरा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आने में अग्निवीर योजना को खत्म कर रेगुलर भर्ती की जाएगी। इस बार केवल लोकसभा का चुनाव नहीं है, ये आने वाली सरकार का भी फैसला करेगा। हरियाणा की 36 बरादरी इंडिया गठबंधन को जीताने का मन बना चुकी है। क्योंकि आज हरियाणा बेरोजगारी और अपराध में नंबर वन है। बीजेपी का हरियाणा कौशल रोजगार निगम युवाओं के साथ धोखा है। इसमें न पक्की नौकरी, न पेंशन, न मेरिट और न आरक्षण है। इसलिए हरियाणा की जनता ने सरकार बदलने का मन बनाया है। बीजेपी ने लाडवा में एक काम भी नहीं किया।

वहीं डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज पूरा देश लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।

RELATED NEWS

Most Popular