Sunday, October 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकके.वी.एम. पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

रोहतक : के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीना कौशिक जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विद्यालय में दो अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बनाईं। उनकी रचनात्मकता देखते ही बनती थी।

वहीं नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रक्षाबंधन का त्योहार एक साथ मिलकर मनाया। इस अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों ने लड़कों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम के इस पर्व को मनाया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. मीना कौशिक ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार हमें एकता, प्रेम और एक-दूसरे की रक्षा करने का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और अध्यापकों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई दी।

RELATED NEWS

Most Popular