Sunday, October 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकरक्षाबंधन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां

रक्षाबंधन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां

Rohtak News : के.वी.एम स्पेशल स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर के.वी.एम स्पेशल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर निशा के निर्देशन में सुंदर-सुंदर राखियां बनाई। जिनमें सजावट के सामान जैसे रिबन, मोती, पेपर, सितारे, कार्टून, आकृतियों का प्रयोग किया गया। छोटे बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधी और टीचर ने बच्चों को तिलक लगाना सिखाया। सभी ने दिव्यांग बच्चों के कार्य की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मवती ने रक्षाबंधन की गरिमा की ऐतिहासिक कहानी सुनाई।

सभी दिव्यांग लड़कियों ने संस्था के संचालक कर्मवीर मायना को राखी बांधी। इस मौके पर कर्मवीर मायना ने सभी बच्चों को उपहार दिए। के.वी.एम संचालक कर्मवीर मायना ने बच्चे व उनके अभिभावकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. धर्मवती, आशा, सुमन, पूजा, शैलजा व अन्य स्टॉप मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Most Popular