Sunday, May 19, 2024
Homeदुनियाप्यार के लिए पाकिस्तान की सीमा आयी भारत, वहीं भारत की अंजू...

प्यार के लिए पाकिस्तान की सीमा आयी भारत, वहीं भारत की अंजू अपने प्यार के लिए पहुंची पाकिस्तान

- Advertisment -
- Advertisment -

FB Luv Story: इन दिनों पूरे देश में सीमा हैदर की प्रेम कहानी सुर्खियों में बनी हुई। पबजी खेलते-खेलते सीमा हैदर को सचिन से प्यार हुआ और वो अपने प्यार के लिए पाकिस्तान का बॉर्डर पार कर हिन्दुस्तान में आ पहुंची। इन दिनों तो अपने प्यार को पाने के लिए सरहद पार करना ट्रैंड बनता जा रहा है। अब एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है जहां भारत की अंजू अपने फेसबुक प्यार के लिए (FB Luv Story) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा में पहुंच गई है। भारत के राजस्थान के भिवाड़ी से 35 साल की अंजू नाम की महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है।

दो बच्चों को छोड़ पाकिस्तान पहुंची अंजू 

अंजू राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली है। वो एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं। अंजू पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वो अपने प्रेमी नसरुल्लाह से उम्र में बड़ी भी हैं। अंजू की उम्र 35 तो नसरुल्लाह की 29 है। वो फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के नसरुल्लाह से मिली थी।  दोनों के बीच फेसबुक से ही बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे -धीरे वह प्यार में बदल गया। अब अंजू नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान का वीजा लेकर खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई। शुरुआत में पाक पुलिस ने पूछताछ के लिए अंजू को हिरासत में ले लिया था, लेकिन अंजू के पास वैध दस्तावेज होने के कारण पुलिस को छोड़ना पड़ा।

अंजू के पति को नहीं थी जानकारी 

इस मामले पर अंजू के पति ने बताया कि वो किसी के संपर्क में थी, उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। वो विदेश में नौकरी करना चाहती थी, इसलिए साल 2020 में उसने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। अंजू के पति ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। वो दोनों बच्चों को छोड़कर उसे बिना बताए पाकिस्तान पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- रायगढ़ लैंडस्लाइड में अब तक 27 लोगों की मौत 81 लापता, शवों की दुर्गन्ध से खड़ा रहना मुश्किल

अंजू के पति ने बताया कि वो  कभी अपने मायके नहीं जाती थी। वो जयपुर जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन लाहौर पहुंचने के बाद उसने वीडियो कॉल किया और बताया की वो पाकिस्तान पहुंच गई है। अंजू के पति ने उससे वापस लौटने की अपील की है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular