Friday, August 14, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा पुलिस ने बहुचर्चित करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मास्टर माइंड को...

हरियाणा पुलिस ने बहुचर्चित करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मास्टर माइंड को किया काबू, 2934 लोगों से पैसे दोगुने का लालच देकर फ्रॉड किया

फतेहाबाद पुलिस ने रतिया के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में मुख्य मास्टरमाइंड आरोपी को काबू करने मेंसफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डा. सुखदेव सिंह पुत्र शीशपाल वासीसहनाल के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस बारे में 16 अप्रैल को सहनाल निवासी अमरीक सिंह की शिकायत पर थाना सदर रतिया में केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव सहनाल के ही डा. सुखदेव सिंह ने अपने पिता के नाम से शीशपाल फ्रंट लाइन कंसल्टेंसी एंड सर्विसेज प्रा. लि. के नाम से कम्पनी बना रखी है और एक महीने में लोगों को दोगुना रुपए करने का लालच देकर धोखाधड़ी कर लोगों के पैसे लगवा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में  5 मई को आरोपी बलिन्दर कुमार उर्फ बिन्नु पुत्र अजयब सिंह व जसवंत सिंह उर्फ शीरा पुत्र बलदेव सिंह निवासी सहनाल को गिरफ्तार कर किया था।

2934 लोगों की आईडी लगाकर करीब 80 करोड़ रुपये का फ्रॉड

उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम ने इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड डा. सुखदेव सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने यह कम्पनी लोगों को पैसे दोगुने का लालच देकर फ्रॉड किया है और उसने अपनी कम्पनी में करीब 2934 लोगों की आईडी लगाकर करीब 80 करोड़ रुपये का फ्रॉड कर पैसे कमाए है। आरोपी एक आईडी लगाने के 5 हजार से 1 लाख रुपये लेता था। आरोपी को कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान धोखाधड़ी से कमाए पैसे के बारे पता किया जाएगा तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की भी तलाश की जाएगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular