Sunday, July 26, 2026
HomeहरियाणारोहतकFarmers News : कृषि विभाग व कृषि मंत्रालय की संयुक्त टीम ने...

Farmers News : कृषि विभाग व कृषि मंत्रालय की संयुक्त टीम ने धान की फसल का किया निरीक्षण

रोहतक : कृषि विभाग के स्थानीय कार्यालय तथा कृषि मंत्रालय एवं फरीदाबाद स्थित क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र की टीम ने जिला के विभिन्न गांवों में धान के खेतों का निरीक्षण किया। इस टीम ने किसानों से धान की फसल में बोनी बीमारी के बारे में विचार विमर्श करते हुए कहा कि अभी तक इस क्षेत्र में ऐसी कोई भी बीमारी प्रतीत नहीं हुई है।

संयुक्त टीम ने मकड़ौली कलां व खुर्द तथा चमारिया गांव का दौरा किया। इस टीम में कृषि विभाग के सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, खंड तकनीकी प्रबंधन के विजयपाल तथा फरीदाबाद केंद्र से सहायक वनस्पति अधिकारी सूरज बरनवाल, कृष्णपाल व वैज्ञानिक सहायक लख्मीचंद शामिल थे।

संयुक्त टीम ने मकड़ौली खुर्द गांव में किसान सुनील, पवन व रमेश कुमार के धान के खेतों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। टीम ने कहा कि धान की फसल में बोनी बीमारी नहीं पाई गई है।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि यदि धान की फसल में बोनी बीमारी का कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत कृषि विभाग या कृषि कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क करें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular