Monday, May 19, 2025
HomeGT एक्सक्लूसिवकिसान आंदोलन: रोहतक के पुलिसकर्मी की बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरन बिगड़ी...

किसान आंदोलन: रोहतक के पुलिसकर्मी की बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरन बिगड़ी तबीयत, मौत

सब इंस्पेक्टर विजय कुमार 40 वर्ष के थे और वर्तमान में हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो नूंह के चौकी में कार्यरत थे। वे सदैव अपनी ड्यूटी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाते थे और अपने सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जाने जाते थे।

रोहतक। किसान आंदोलन के दौरान अभी तक तीन पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है और कई घायल है। फतेहाबाद के टोहाना शहर में हिसार-चंडीगढ़ रोड स्थित नेशनल हाईवे 148बी पर किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। मृतक की पहचान रोहतक निवासी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार के तौर पर हुई है। विजय को टोहाना के नेशनल हाईवे 148बी पर पंजाब बॉर्डर क्षेत्र में गश्त पर नियुक्त किया गया था।

बताया जा रहा है कि वह फोर्स के साथ बिश्नोई धर्मशाला में रहता था और मंगलवार शाम को सीने में दर्द होने पर वह ड्यूटी के बाद अपने घर रोहतक चला गया। जहां रात को उसका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार रोहतक के अर्बन एस्टेट निवासी 40 वर्षीय सब इंस्पेक्टर विजय कुमार नूंह में तैनात था। मगर किसान आंदोलन के चलते उन्हें फतेहाबाद पुलिस लाइन बुलाया गया था। प्रशासन द्वारा उन्हें नेशनल हाईवे 148बी पर पंजाब बॉर्डर में लिफ्टिंग पार्टी में नियुक्त करने की जानकारी है। मंगलवार की शाम विजय के सीने में दर्द हुआ तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में सूचित किया। जिस पर परिजनों ने उसे घर वापस आने को कहा। इसके बाद सब इंस्पेक्टर विजय कुमार अपने घर रोहतक चला गया। जहां बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत दुखद है, हरियाणा पुलिस दुखः की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस के तीसरे होनहार पुलिस अधिकारी का देहांत हमारे लिए काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान टोहाना बाॅर्डर पर लगाई गई थी। वे 40 वर्ष के थे और वर्तमान में हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो नूंह के चौकी में कार्यरत थे। वे सदैव अपनी ड्यूटी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाते थे और अपने सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई सराहनीय कार्य किए। स्व. सब इंस्पेक्टर विजय कुमार का अंतिम संस्कार रोहतक में किया गया। उनकी अचानक मृत्यु से हरियाणा पुलिस में शौक का वातावरण है।

गौरतलब है कि 16 फरवरी को शंभू बाॅर्डर पर तैनात जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल की भी अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 20 फरवरी को अंबाला में इसी बाॅर्डर पर ड्यूटी के दौरान ईएसआई कौशल कुुमार का निधन हुआ। सोमवार 20 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने अपना एक और पुलिसकर्मी खो दिया और अब सब इंस्पेक्टर विजय कुमार का निधन हो गया। इस प्रकार किसान आंदोलन में अब तक हरियाणा पुलिस के 4 पुलिस अधिकारियों की जान जा चुकी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular