Wednesday, October 23, 2024
Homeपंजाबकिसानों का प्रदर्शन समाप्त, वादे से पलटने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

किसानों का प्रदर्शन समाप्त, वादे से पलटने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

पंजाब के मोहाली में एकत्रित किसानों ने पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों से मुलाकात के बाद अपना तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त कर दिया। इसके साथ ही केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि उसने उनकी लंबित मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसान नेता हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा, यह तो केवल एक झांकी थी। लाखोवाल ने एक चैनल से बात करते हुए कहा, अगर सरकार ने हमारी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो ‘बड़ा आंदोलन’ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुछ मांगें राज्य सरकार से संबंधित हैं जिन्हें उन्होंने अलग से उठाया है और इस संबंध में मुख्यमंत्री के साथ 19 दिसंबर को बैठक होगी। हरियाणा के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर यहां राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। बैठक के बाद किसान नेता सुरेश कोथ ने संवाददाताओं से कहा कि वे सरकार को स्पष्ट चेतावनी देना चाहते हैं कि ‘‘हम अपने अधिकारों के लिए लड़ सकते हैं।

अब चंडीगढ़ तक चलेगी अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन, जानिए किन लोगों को होगा फायदा?

पंजाब के राज्यपाल से मिलने से पहले पंजाब के किसानों के प्रतिनिधियों ने अपने तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के आखिरी दिन मंगलवार को राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियान से मुलाकात की। यह प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित किया गया था जो कई किसान संघों का समूह है।

किसानों ने बाद में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और मांग की कि निरस्त कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 के आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular