Monday, May 13, 2024
Homeहरियाणाकोहरे की चपेट में पूरा हरियाणा, नव वर्ष के पहले दिन तक...

कोहरे की चपेट में पूरा हरियाणा, नव वर्ष के पहले दिन तक छाई रहेगी धुंध, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

हिसार। कोहरे की चपेट में इस समय पूरा उत्तर भारत आया हुआ है। पहाड़ों पर बर्फ़बारी के चलते अधिकतर राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। हरियाणा में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। कल शाम के बुलेटिन में मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी कर प्रदेश में घने से घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की थी। मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर रह गया है।

हरियाणा में कोहरे का रेड अलर्ट जारी

प्रदेश में कोहरा छंटने नहीं रहा है। कोहरे की वजह से सड़कों और बाजारों में खास आवाजाही नहीं नजर आई। लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाए। इस दौरान प्रदूषण स्तर पर भी बेहद खराब की श्रेणी में रहा। गुरुग्राम का एक्यूआई सुबह से 308 बना रहा तो वही रोहतक का 238 के पार रहा। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे ही कोहरे ने शहरों को अपनी चादर में लपेट लिया। मौसम विज्ञानियों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि नए साल के पहले दिन के साथ ही आने वाले तीन दिन तक कोहरा छाएगा।

अलाव जलाकर बैठे लोग

दिन में भी बढ़ी ठंड

वहीं, मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर रह गया है। इससे दिन में भी ठंड (Co काफी ज्यादा बढ़ गई है। सुबह और रात के समय कोहरा अधिक होने के कारण वाहन चालना भी मुश्किल हो गया है। यह रेड अलर्ट शनिवार को भी रहेगा। इसमें घने से घना कोहरा छा सकता है। घना कोहरा छाने के कारण नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत आ रही है। इसके कारण दिन और रात का अंतर भी काफी कम बचा है।

तापमान में हो रही गिरावट

हिसार में बालसमंद प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहाँ तापमान में 6.7 डिग्री की गिरावट आई थी। पिछले वर्ष जिले में 20 दिसंबर को सीवियर कोल्ड डे की स्थिति की पैदा हो गई थी। वहीँ पानीपत में दोनों तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखी गई, कुरुक्षेत्र में 3.2, करनाल में 3.4 और रोहतक में चार डिग्री का ही अंतर बचा। तापमान में गैप कम होने के कारण दिन के समय भी ठंड महसूस हो रही है।

30 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 30 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विभाग एक्टिव हो रहा है। यह पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। विज्ञानियों की तरफ से चार से से पांच दिनाें में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 29 से 31 दिसंबर के बीच आंशिक बादलवाई और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

एक जनवरी से बदलेगा मौसम

एक जनवरी के बाद मौसम खुष्क रहने से धुंध व कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है। जिस कारण एक जनवरी के बाद रात के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में बढ़ातेरी होने की संभावना है। कहीं टूटी सड़कें तो कहीं पीली व सफेद पट्टी गायब प्रदेश में कोहरा व धुंध दस्तक दे चुका है। जिसमें सिस्टम की खामी से हादसों का डर भी सताने लगा है। एक तो टूटी हुई सड़कें और उन से भी सफेद व पीली पट्टी गायब होने से यह खतरा और बढ़ गया है।

दो दिन में हादसों में 20 से अधिक की जा चुकी है जान

धुंध व कोहरे के आगमन से पहले प्रदेश मुख्यालय से जिला स्तर के अधिकारियों ने धुंध व कोहरे से पहले व्यवस्था को दुरूस्त करने के दावे तो खूब किए, परंतु धरातल उनका कहीं कोई असर दिखाई नहीं दिया। दूर दराज (ग्रामीण आंचल के लिंक रोड) की सड़कें ही नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय व उससे सटी सड़कों की स्थिति भी बदतर ही है। शायद यही कारण है कि धुंध व कोहरे के आगाज के बाद पहले तीन दिन में ही प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हुए सड़क हादसों में 20 से अधिक लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular