Saturday, September 28, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में कर्मचारियों ने लगाया सरकार पर मांगों की अनदेखी का आराेप,...

रोहतक में कर्मचारियों ने लगाया सरकार पर मांगों की अनदेखी का आराेप, 25 अगस्त को करेंगे प्रदर्शन

हरियाणा में जिला मुख्यालय पर आठ अगस्त को सर्व कर्मचारी संघ लिपिक हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन करेगा। सरकार से मांग करेगा कि लिपिक वर्ग की मांगों का तुरंत समाधान किया जाए।

रोहतक। रोहतक में कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आराेप लगाया है। इन 15 सूत्रीय मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य 18 अगस्त को अंबाला और फरीदाबाद, 22 अगस्त को करनाल व गुरुग्राम और 25 अगस्त को रोहतक व हिसार में प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। हनुमान कॉलोनी में सर्व कर्मचारी संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन में राज्य अध्यक्ष धर्मवीर फौगाट ने यह जानकारी दी।

राज्य अध्यक्ष धर्मवीर फौगाट ने बताया कि सरकार के द्वारा कर्मचारियों की मांगों व आन्दोलनों के प्रति अनदेखी पर रोष जाहिर किया गया है। 15 सूत्री मांग पत्र को लेकर कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को तेज करने की घोषणा की गई है। 28 मई की जींद रैली के बाद रैली में घोषित कार्यक्रमों को गहनता से लागू किया जा रहा है। इसके तहत सभी विधायकों से जवाब मांगो हिसाब मांगो कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों की मांगों के प्रति विधायकों का रुख जानने के लिए प्रदर्शन किए जाएंगे।

हरियाणा में जिला मुख्यालय पर आठ अगस्त को सर्व कर्मचारी संघ लिपिक हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन करेगा। सरकार से मांग करेगा कि लिपिक वर्ग की मांगों का तुरंत समाधान किया जाए। इसके अतिरिक्त मेवात क्षेत्र में सरकार की लापरवाही के चलते जिस प्रकार की हिंसा फैली वहां पर 7 लोगों की मृत्यु हो गई और बहुत से लोग घायल हो गए। लोगों के घरों और दुकानों को जला दिया गया। भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। प्रस्ताव पास किया गया और यह मांग की गई कि इस हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार उचित मुआवजा दे और परिवार में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे।

यह हैं कर्मचारियों की मुख्य मांंगें

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन को बहाल करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करके विभागों में नियमित भर्तियां करना, जरूरत के अनुसार लगभग तीन लाख नियमित कर्मचारियों की भर्तियां करना, विभिन्न संगठनों के द्वारा अपनी वेतन विसंगतियां को ठीक किया जाए, अनावश्यक ऑनलाइन तबादला नीति बंद हो आदि।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular