Friday, February 7, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों को झटका, हरियाणा रोडवेज ने...

रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों को झटका, हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया

जो बसें रोहतक होते हुए पानीपत के रास्ते करनाल, पिपली (कुरुक्षेत्र), अंबाला, जीरकपुर, पंचकूला व चंडीगढ़ जाती हैं। उन सभी रोडवेज बसों पर बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।

रोहतक। रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर महंगा हो गया है। रोहतक से पानीपत होते हुए चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली बसों में सफर करने वाले यात्रियों को 5 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। पानीपत में नया बस स्टैंड बनने के चलते किराए में बढ़ोतरी हुई है। क्योंकि अब बसों को करीब 5 किलोमीटर अधिक सफर तय करना पड़ रहा है।

रोहतक ही नहीं अन्य जिलों के यात्रियों को भी चंडीगढ़ व पंचकूला जाने के लिए 5 रुपए अतिरिक्त किराए का भुगतान करना पड़ेगा। जो बसें रोहतक होते हुए पानीपत के रास्ते करनाल, पिपली (कुरुक्षेत्र), अंबाला, जीरकपुर, पंचकूला व चंडीगढ़ जाती हैं। उन सभी रोडवेज बसों पर बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।

बता दें कि पानीपत में नया बस स्टैंड बनाया गया है। जिसके कारण बसों को अब नए बस स्टैंड पर जाना पड़ता है। रोडवेज विभाग द्वारा सर्वे किया गया तो पाया कि अब बसों का 5 किलोमीटर सफर बढ़ गया है। जिसके कारण 5 रुपए किराया बढ़ाया गया है। वहीं रोडवेज की ई-टिकट मशीनों से भी बढ़े हुए किराए की टिकट जारी होनी शुरू हो गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular