Saturday, September 21, 2024
Homeदेशकेदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा...

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Helicopter Emergency Landing : केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलिकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। शुक्रवार सुबह करीब 7:05 बजे तकनीकी खराबी होने का कारण पायलट ने हेलीपैड से 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यदि पायलट इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ धाम में इस समय नौ हेलीकॉप्टर सेवाएं चल रही हैं।

वहीं इस बारे में जनकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया किशुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular