Saturday, June 20, 2026
HomeदेशElection Result 2026 : बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत,...

Election Result 2026 : बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में विजय ने किया कमाल

Election Result 2026 : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने यहां 206 सीटों पर विजय हासिल की है। असम में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। यहां भाजपा ने 102 सीटें जीती हैं।

वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय जननायक बनकर उभरे है। 234 सीटों पर हुए चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए 107 सीटों पर जीत दर्ज की है।

वहीं केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत प्राप्त कर लिया है। पिनराई विजयन की अगुवाई वाले लेफ्ट एलायंस एलडीएफ को हार का सामना करना पड़ा है। केरलम में इस हार के बाद 49 साल में यह पहली होने जा रहा है जब देश के किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं है।

वहीं पुडुचेरी में 30 सीटों पर हुए  चुनाव में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी चौथी बार सत्ता में लौटी है। एनडीए गठबंधन 18 सीटों पर विजय मिली।

वहीं तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो मोदी-मोदी के नारों से भाजपा मुख्यालय गूंज उठा। यहां पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया। जब नितिन नवीन पीएम मोदी को माला पहनाने के लिए आगे बढ़े, तो उन्होंने माला ली और नितिन नवीन को पहनाई।

इस माैके पर पीएम मोदी ने कहा, आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना सिद्धी में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है वो खुशी आज मैं देश भर के भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।” पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं। मैं आज बंगाल में भाजपा की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को और उनके परिवारों को देता हूं। मैं ये जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं।

वहीं पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल के ये चुनाव एक और वजह से बहुत खास रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि चुनावी हिंसा में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई। लोकतंत्र के इस महापर्व में बंदूक की आवाज नहीं जनता जनार्धन की आवाज गूंजी। पहली बार डर नहीं, लोकतंत्र जीता है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन इस जीत के लिए समर्पित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं बंगाल के प्रत्येक नागरिक को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भाजपा बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए अथक प्रयास करेगी। अब बंगाल में महिलाएं सुरक्षित रहेंगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED NEWS

Most Popular