Thursday, September 19, 2024
Homeदेशहरियाणा में चुनाव की तारीख बदली : अब 5 अक्टूबर को मतदान,...

हरियाणा में चुनाव की तारीख बदली : अब 5 अक्टूबर को मतदान, 8 अक्टूबर को होगी मतगणना

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने हरियाणा में मतदान की तिथि में बदलाव किया है। अब तिथि को 1 अक्टूबर से बदलकर 5 अक्टूबर, 2024 कर दिया है। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर चुनाव के तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर की मतदान तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों के चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि चुनाव आयोग से ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा और इनेलो ने तारीख बदलने की मांग की थी।

E;CTOPM
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular