Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बुजुर्ग को मारे चाकू, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

रोहतक में बुजुर्ग को मारे चाकू, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

- Advertisment -

रोहतक में दो पक्षों के झगडे में बीच-बचाव करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, एक युवक ने बुजुर्ग को चाकू मारे, पेट की आंत कटी, पीजीआई में गंभीर हालत में भर्ती, 60 टांके लगे, गांव काहनौर का मामला

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक जिले के कलानौर क्षेत्र के गांव काहनौर में एक बुजुर्ग को गली में झगड़ा कर रहे युवकों का बीचबचाव करना महंगा पड़ गया। एक युवक ने बुजुर्ग को ही निशाना बना लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने 66 साल के बुजुर्ग के पेट और हाथ पर चाकू मार दिए। पेट में चाकू लगने से छोटी आंत बाहर आ गई, साथ ही कंधे व हाथ पर भी गहरे घाव हो गए। इस दौरान आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। जिस समय यह वारदात हुई बुजुर्ग व्यक्ति अपनी विवाहित बेटी के घर से वापिस लौट रहा था। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी युवक मुकेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पहले तुझे बनाता हूं पंचायती 

पुलिस के मुताबिक, काहनौर निवासी सोमनाथ ने शिकायत में बताया कि रात करीब पौने नौ बजे अपनी विवाहित बेटी नेहा के घर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में बलराज बैरागी के मकान के पास काफी युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसने इंसानियत के नाते उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनमें से एक युवक मुकेश ने अपने हाथ में चाकू लिया हुआ था। जब वह उसे समझाने लगा तो उसने गुस्से में आकर कहा कि मैं इन्हें तो बाद में देखता हूं, पहले तुझे पंचायती बनाता हूं। इतना कहते ही चाकू से पेट में तीन वार किए। उसने बचाव में हाथ आगे किया तो कंधे व हाथ पर भी घाव कर दिया। चाकू लगने से वह सड़क पर ही गिर गया।

ऑपरेशन में बुजुर्ग को 60 टांके आए

ग्रामीणों ने उसे कहानौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। उसे वार्ड छह में दाखिल किया गया है। सोमनाथ के पुत्र मोहित ने बताया कि उसके पिता सोमनाथ को चाकू से पेट पर गहरी चोट मारी गई है। चाकू से छोटी आंत कट गई। यही नहीं, वह घाव से बाहर भी आ गई। आंत को वापस अंदर करने के लिए पेट पर कट भी लगाना पड़ा। ऑपरेशन मे 60 टांके आए हैं। डॉक्टर को ऑपरेशन करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई से तीन घंटे मरीज ऑपरेशन थिएटर में रहा। अब पिता चिकित्सकों की देखरेख में है। जब तक टांके नहीं कटते, मरीज को अस्पताल में ही रखा जाएगा। इसके बाद आंत की स्थिति देखी जाएगी। आंत ठीक से काम करेगी, तभी मरीज को छुट्टी मिलेगी।

दर्जी का काम करते हैं सोमनाथ

काहनौर निवासी सोमनाथ दर्जी का काम करते हैं। उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। होली के दिन वह बेटी के घर से आ रहे थे। रास्ते में उन पर चाकू से हमला किया गया। कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular