Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में पीजीआई...

रोहतक में बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महया के इरादे से खुद पर तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। व्यक्ति ने आग पशुओं के घेर में जाकर लगाई जिस वजह से घर से कोई भी परिजन मौके पर मौजूद नहीं था जिस वजह से वह गंभीर हालत में झुलस गया। चीखें सुनकर जैसे ही परिजनों को अनहोनी का पता चला तो वे घेर की तरफ दौड़े और बुजुर्ग को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

घायल व्यक्ति की पहचान गांव बलंभा निवासी 61 वर्षीय लीलाराम के रूप में हुई है। जो मेहनत मजदूरी करता है। वहीं दो बच्चों के पिता हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार लीला राम सोमवार को अपने पशुओं के लिए बनाए गए घेर में था। इसी दौरान उसने पेट्रोल डालकर खुद पर आग लगा ली। जब लोगों व परिजनों को इसका पता लगा तो उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत से आग पर नियंत्रण पाया गया। लेकिन तब तक लीला राम काफी झुलस चुका था। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया।

महम पुलिस थाना के एसएचओ सत्यपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार बलंभा निवासी लीला राम शराब का आदि था। जिसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग लगने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। अभी तक घायल लीला राम या उसके परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular