Saturday, January 17, 2026
Homeदेशझारखंड में ED की रेड : कांग्रेस मंत्री आलमगीर के पीएस के...

झारखंड में ED की रेड : कांग्रेस मंत्री आलमगीर के पीएस के ठिकानों पर करोड़ों रुपए मिले, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के ठिकानों से ईडी ने नोटों का पहाड़ बरामद किया है। नोटों को गिनने के लिए बैंक से कर्मचारियों और मशीनों को मंगवाया गया है। नोटों की गिनती का वीडियो भी सामने आ चुका है।

वहीं सूत्रों के मुताबिक, ईडी की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है। साथ ही कई राजनेताओं के ठिकानों पर पर ईडी ने रेड की है। चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं आलमगीर आलम

आलमगीर आलम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।वह झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन सरकार में भी वह मंत्री थे। वह विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आलमगीर आलम साहिबगंज जिले के रहने वाले हैं। झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार में आलमगीर को काफी ताकतवर माना जाता है।

RELATED NEWS

Most Popular