Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में ED का एक्शन, MLA सुरेंद्र पंवार, बीजेपी नेता मनोज वधवा...

हरियाणा में ED का एक्शन, MLA सुरेंद्र पंवार, बीजेपी नेता मनोज वधवा और INLD नेता दिलबाग सिंह के घर पर मारे ताबड़तोड़ छापे

- Advertisment -
- Advertisment -

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत जिले से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास व अन्य स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा डाला है। मामला खनन से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी की टीम विधायक सुरेंद्र पंवार के सहयोगी सुरेश के आवास पर भी पहुंची है। इस मामले में ईडी ने विधायक के पार्टनर इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां भी छापा डाला है।

सोनीपत के सेक्टर 15 में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के घर सुबह से ED की जांच चल रही है

ईडी की अलग-अलग टीम वीरवार सुबह ही सोनीपत में पहुंची और विधायक सुरेंद्र पंवार के सेक्टर-15 स्थित आवास के अलावा अन्य स्थानों पर जांच शुरू की। टीम ने खनन व अन्य मामलों से संबंधित कागजात भी खंगाले। बता दे, कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार का हरियाणा व राजस्थान में खनन का कारोबार है। इसी मामले में ईडी के पास अनियमितताओं की शिकायत पहुंची थी, जिसमें अब ईडी ने जांच शुरू की है। विधायक सुरेंद्र पंवार भी अपने आवास पर मौजूद है। छापा डालने के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं।

घर के बाहर खड़े पुलिस के कर्मचारी

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को राज्य के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले के तहत हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों राजनेताओं और संबंधित संस्थाओं के 20 ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

अवैध खनन की जांच का कारण पुलिस में दर्ज कई FIR से उपजा है। कहा जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई हरियाणा पुलिस की कई एफआईआर से उपजा है। आधिकारिक तौर पर सूचना आने का इंतजार है। वहीं करनाल में बीजेपी नेता मनोज वधवा के घर ED की छापेमारी, यमुनानगर में खनन का कारोबार है। 2014 में मनोहर लाल के आगे इनेलो से चुनाव लड़ चुके हैं।

आपको बता दें करनाल में भाजपा नेता मनोज वधवा का यमुनानगर में खनन का कारोबार है। 2014 में इनेलो की टिकट पर उन्होंने CM मनोहर लाल के खिलाफ करनाल से विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गए। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। वहीं यमुनानगर के पूर्व विधायक इनेलो नेता दिलबाग सिंह ने 2014 में इनेलो से चुनाव लड़ा था, जिसमें वह भाजपा कैंडिडेट घनश्याम दास अरोड़ा से हार गए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular