Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषजल्द लगने वाला है सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि...

जल्द लगने वाला है सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि पर पड़ेगा प्रभाव

- Advertisment -
- Advertisment -

Eclipse: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इससे ठीक एक दिन पहले 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये आखिरी सूर्यग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ठीक इसके 15 दिनों के बाद 28 अक्टूबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। अक्टूबर के महीने में ही सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों ही लगेंगे।

अक्टूबर में होने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय 

14 अक्तूबर 2023 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा जो कि मध्यरात्रि को 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्तूबर को रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू हो जाएगा जो 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का असर 

मिथुन राशि- ज्योतिष का कहना है कि दोनों ग्रहणों का ही मिथुन राशि के जातकों पर बहुत ही लाभकारी रहने वाला सिद्ध हो सकता है। इससे भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको हासिल होंगे। करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। अचानक से धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- AAP सासंद संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी, कथित शराब घोटाले में जारी तलाशी

सिंह राशि- मिथुन राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। सूर्य ग्रहण पर सूर्य कन्या राशि में मौजूद होंगे ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। साथ ही साथ जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के अवसर हासिल होंगे। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। करियर में तरक्की के योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

तुला राशि- तुला राशि के लोगों पर दोनों ही ग्रहणों का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से उनके कामों में गति आयेगी। रुका हुआ काम होगा। कई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular