Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सास- बहू की वजह से हुआ घरेलू कलह, सास घर...

रोहतक में सास- बहू की वजह से हुआ घरेलू कलह, सास घर छोड़ कर लापता, मामला दर्ज

- Advertisment -

महिला का पता नहीं चलने पर सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस महिला की तलाश में हरिद्वार तक छापामारी करके आई है लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में घरेलू कलह में चलते एक महिला घर से लापता हो गई है। लापता होने से पहले सास बहू में किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। जिसके बाद अधेड़ उम्र की सास ने घर छोड़ दिया। शाम को जब लापता महिला का पति घर आया तो उसे मामले का पता चला जिसके बाद उसने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी का पता लगाने के लिए उस की तलाश आरंभ कर दी। महिला का पता नहीं चलने पर सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस महिला की तलाश में हरिद्वार तक छापामारी करके आई है लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा।

रोहतक के सदर थाना एरिया के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई की सुबह उसकी करीब 52 वर्षीय पत्नी और पुत्रवधू की घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों में हुई कहासुनी के बाद उसकी पत्नी ने नाराज होकर अपना घर छोड़ दिया। वह बिना बताए कहीं चली गई और अभी तक वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपनी पत्नी को हर जगह तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। यहां तक कि अपनी रिश्तेदारियों और परिचितों से भी संपर्क करके पूछताछ की, लेकिन कहीं पर कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि महिला की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम महिला को तलाशने के लिए हरिद्वार में जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक महिला नहीं मिल पाई है। उम्मीद है कि जल्द ही महिला को तलाश लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular