Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में नशीला पदार्थ मिला जूस पिला लूटी थी कार, शातिर को...

रोहतक में नशीला पदार्थ मिला जूस पिला लूटी थी कार, शातिर को गिरफ्तार कर 2 दिन के रिमांड पर लिया

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक पीजीआई में हिसार के कैब ड्राइवर को झांसा देकर लेकर आये शातिर ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जब वह बेहोश हुआ तो उसकी कार लूट ली थी। अब रोहतक पुलिस ने आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस पीजीआई से चोरी हुई गाड़ी को कैथल से पहले ही बरामद कर चुकी है। अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पीजीआई थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि हाल में आजाद नगर हिसार के रहने वाले कुरड राम ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह गाड़ी पर ड्राइवरी का काम करता है। 11 जुलाई, 2023 सुबह करीब 11 बजे टैक्सी स्टैंड पुराना गवर्नमैंट कॉलेज मैदान पर आया। इस दौरान एक युवक ने कहा कि उसके पिता पीजीआई रोहतक में दाखिल हैं और उन्हें आज छुट्टी मिलनी है। उसने 2200 रुपए में युवक ने गाड़ी को रोहतक से हिसार आने-जाने के लिए बुक कर लिया। इसके बाद दोनों पीजीआई रोहतक पहुंचे। उसने पार्किंग के अंदर कार खड़ी कर दी।

आरोपी युवक बोला, वह वार्ड के अंदर से अपने पिता को लेकर आता है। 45 मिनट बाद युवक आया। वह दो थैली में मौसमी का जूस लिए हुए था। उसने कहा कि उसके पिता को छुट्टी मिलने में थोड़ा समय लगेगा, तब तक जूस पी लीजिए। उसने मना कर दिया, लेकिन युवक ने दोबारा कहा। इसके बाद जूस पी लिया। युवक दोबारा अपने पिता को लेकर आने की बात कहकर चला गया। एक घंटे बाद वह बेहोश हो गया। होश आया तो खुद को पीजीआई में दाखिल पाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कैब ड्राइवर का बेटा नवीन हिसार से रोहतक पहुंचा। उसे वापस हिसार लेकर आ गया। साथ ही निजी अस्पताल में दाखिल कराया। अब होश आने पर उसने हिसार पुलिस को बयान दिए। हिसार पुलिस ने रोहतक पुलिस को जीरो एफआईआर दर्ज करके भेजी। युवक पीड़ित की कार लेकर चंपत हो गया।

पीजीआई थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि इस मामले में अब आरोपी अर्जुन पुत्र कर्म चंद निवासी प्रीत नगर पटियाला पंजाब को मुक्तसर जेल (पंजाब) से प्रोटेक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है, जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ लगभग 2 दर्जन चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी की वारदात में गिरफ्तार होकर पंजाब जेल में बंद है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular