Thursday, August 13, 2026
Homeदिल्लीDominica Award: PM मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार देगा डोमिनिका ,...

Dominica Award: PM मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार देगा डोमिनिका , जानिए वजह

Dominica Award : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, डोमिनिका ऑर्डर ऑफ ऑनर प्रदान करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की मदद और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति समर्पण के लिए पीएम मोदी को दिया जाएगा।

डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन भारत-कैरिबियन समुदाय (कैरिकॉम) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी को डोमिनिका सम्मान से सम्मानित करेंगी।डोमिनिका के पीएम ऑफिस के आधिकारिक बयान में कहा गया, “फरवरी 2021 में, प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराकें उपलब्ध कराईं। एक उदार उपहार जिसने डोमिनिका को अपने कैरेबियाई पड़ोसियों को सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाया।”

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular