Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषदिवाली पर घर सजाते वक्त ना करें ये काम, वरना पछताना पड़ेगा

दिवाली पर घर सजाते वक्त ना करें ये काम, वरना पछताना पड़ेगा

- Advertisment -
- Advertisment -

धनतेरस से ही दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। घर की साफ-सफाई के बाद सजावट करना शुरु हो जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर की सजावट होनी चाहिए। जाने अनजाने में कितनी बार हम घर सजाते वक्त बड़ी गलती कर बैठते हैं जिससे मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर की सजावट में कुछ चीजें जिन्हें ध्यान में रखना आवश्यक है।

दिवाली पर घर सजाते वक्त ना करें गलतियां

दिवाली पर घर सजाते वक्त कभी भी तांडव करते हुए नटराज की मूर्ति, महाभारत की तस्वीरें, डूबता हुआ जहाज, ताज महल की तस्वीर, जंगली जानवरों की तस्वीर आदि हिंसक और नकारात्मक तस्वीर या मूर्ति को नहीं लगाना चाहिए। इससे घर का वास्तु खराब होता है और आर्थिक उन्नति रुक जाती है।

दिवाली पर घर को सजाने के लिए रंग बिरंगी लाइटों का प्रयोग किया जाता है। अगर आप रंग बिरंगी लाइटों का प्रयोग दिशा के हिसाब से चुनेंगे तो ज्यादा शुभ रहेगा। घर की पूर्व दिशा में लाल, पीली, नारंगी लाइट चुनें। पश्चिम दिशा के लिए गहरी पीली, गुलाबी, नारंगी। उत्तर दिशा के लिए नीली, पीली और हरी लाइट। वहीं दक्षिण दिशा के लिए सफेद, बैंगनी, लाल लाइट का चुनाव करें।

ये भी पढ़ें- गुब्बारे बेचने वाली इस मां ने खींची बच्चों की तस्वीर, वीडियो ने सोशल मीडिया पर जीत लिया हर किसी का दिल

घर की सजावट में कभी भी नुकीली और शीशे से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे राहु का भी अशुभ प्रभाव बना रहता है क्योंकि शीशे का संबंध राहु से माना जाता है। इसलिए ध्यान रखना चाहिए कि घर की सजावट में नुकीली और शीशे से संबंधित चीजों का प्रयोग ना हो।

दिवाली से पहले घर से सभी टूटी फूटी चीजों को बाहर निकाल दें। कोई कांच टूटा हुआ है तो उसको बदलवा दें। घर में ऐसी चीजें होने से घर का वास्तु दोष खराब होने लग जाता है और मां लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है।  साथ ही घर में फालतू का कबाड़ और खराब सामान ना रखें।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular