Thursday, February 19, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 21...

रोहतक में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 21 फरवरी को आयोजित होगी

रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 21 फरवरी 2026 को प्रातः: 11 बजे स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। बैठक के एजेंडे में 15 शिकायतें शामिल की गई है।

सचिन गुप्ता ने बताया कि विकास एवं पंचायत मंत्री इस बैठक के एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई करेंगे तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे बारे दिशा-निर्देश देंगे। शिकायतों से संबंधित अधिकारी तथ्यों के साथ मौजूद रहेंगे ताकि इन शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा सके।

सभी विभागाध्यक्ष जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

RELATED NEWS

Most Popular