Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा,...

हरियाणा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने रोहतक की 2 महिलाएं पकड़ी

- Advertisment -

टोहाना में गोल्डन ग्लो के नाम से स्पा सेंटर चलाया जा रहा था। जिसमें देह व्यापार के लिए बाहर से महिलाएं बुलाई जाती थी।

- Advertisment -

फतेहाबाद। हरियाणा में स्पा सेंटर की आड़ में संचालक देह व्यापर को बढ़ावा दे रहे हैं। ख़ास कर हाइवे पर इसकी भरमार है। मंगलवार को दिन में गुरुग्राम में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ तो देर रात को फतेहाबाद के टोहाना में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर रेड कर देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं को पकड़ा। इन दोनों ने देह व्यापार होने की बात को स्वीकार किया है। दोनों महिलाएं रोहतक की रहने वाली है और टोहाना में सेक्स वर्कर के तौर पर गई थी। हालांकि स्पा सेंटर संचालक व मैनेजर नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने मैनेजर व संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि टोहाना के चंडीगढ़ रोड पर स्थित गोल्डन ग्लो स्पा सेंटर पर बाहर से महिलाएं लाकर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने रेड पार्टी तैयार की।  पुलिस के ही एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर 500-500 रुपए के 2 नोट देकर भेजा। जैसे ही बोगस ग्राहक ने वहां जाकर इशारा किया तो टीम ने मौके पर छापा मारा। रेड के दौरान पुलिस को वहां पर रोहतक क्षेत्र की दो महिलाएं बैठी मिलीं। जिन्होंने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक व महिला मैनेजर उन्हें यहां काम के लिए लाए थे और उन्हें देह व्यापार करने को भी कहा। जिस पर दबाव में आकर व हालातों की मजबूरी के चलते वे यह काम करने लगीं।

पुलिस ने काउंटर से 500-500 के नंबरी नोटों सहित 2700 रुपए की नगदी और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने मैनेजर पूजा व मालिक विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें हरियाणा में एक ही दिन में देह व्यापार के खुलासे का दूसरा मामला था जो स्पा सेंटर में चल रहा था। मंगलवार सुबह गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया था। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया। इसमें पांच को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। वहीं, तीन को मामले की जांच में शामिल किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular