Saturday, July 27, 2024
HomeदेशAir India पर DGCA की सख्‍त कार्रवाई, ठोका 30 लाख रुपये का...

Air India पर DGCA की सख्‍त कार्रवाई, ठोका 30 लाख रुपये का जुर्माना, बुजुर्ग बना वजह

- Advertisment -

बुजुर्ग यात्री नहीं मिली थी व्हीलचेयर, विमान से टर्मिनल तक चलना पड़ा था पैदल और चलते चलते वह गिर गया था। बाद में इस यात्री की मृत्यु हो गई थी। 16 फरवरी की इस घटना को डीजीसीए ने गंभीरता से लिया.

- Advertisment -

मुंबई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA ) ने मुंबई हवाई अड्डे पर एक 80 साल के यात्री को व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराने के मामले में Air India पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। व्हीलचेयर नहीं मिलने के कारण यात्री को विमान से टर्मिनल तक चलना पड़ा था और वह गिर गया था। बाद में इस यात्री की मृत्यु हो गई थी। यह घटना 16 फरवरी को हुई थी। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है क्योंकि वह बुजुर्ग यात्री को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने में विफल रही थी।

डीजीसीए ने भेजा था नोटिस अधिकारी ने कहा, “इसके अलावा एयर इंडिया ने इस मामले में गलती करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की भी जानकारी नहीं दी है। साथ ही एयरलाइन भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुधारात्मक कदमों की जानकारी देने में भी विफल रही है।” इस महीने की शुरुआत में डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसपर एयर इंडिया ने नियामक को 20 फरवरी को अपना जवाब सौंपा था।

बुजुर्ग ने किया व्हीलचेयर का इंतजार एयरलाइन ने कहा कि बुजुर्ग यात्री दूसरी व्हीलचेयर का इंतजार करने के बजाय एक अन्य व्हीलचेयर पर बैठी अपनी पत्नी के साथ चलने लगे थे। अधिकारी ने कहा, “सभी एयरलाइन कंपनियों को इस बारे में एक परामर्श भी जारी किया गया है। उनसे कहा गया है कि जिन यात्रियों को विमान पर चढ़ने या उतरने के दौरान मदद की जरूरत होती है, उनके लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर की व्यवस्था होनी चाहिए।”

एयरलाइन ने क्या दी सफाई

इस दुर्घटना के बाद हवाईअड्डे की मेडिकल टीम ने तुरंत यात्री की देखभाल की। वे तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां दुर्भाग्य से मृत घोषित कर दिया गया। एयरलाइन ने कहा, “बीमार होने के बाद उनकी देखभाल कर रहे हवाईअड्डे के डॉक्टर की सलाह के अनुसार यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।” एअर इंडिया के अनुसार वह शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में थी और आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि व्हीलचेयर की पूर्व-बुकिंग करने वाले सभी यात्रियों को व्हीलचेयर सहायता प्रदान करने के बारे में उसकी स्पष्ट निर्धारित नीति है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular