Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशGurmeet Ram Rahim Parole : डेरा प्रमुख राम रहीम 20 दिन की...

Gurmeet Ram Rahim Parole : डेरा प्रमुख राम रहीम 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया

Gurmeet Ram Rahim Parole : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 20 दिन की पैरोल पर बुधवार सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से बाहर आ गया। इस दौरान वह यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा।

बता दें कि चुनाव आयोग की अनुपति पर राम रहीम को सशर्त पैरोल दी गई है कि वह पैरोल अवधि के दौरान हरियाणा में नहीं रहेगा और न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेगा और चुनावी गतिविधयों से भी दूर रहेगा, अगर शर्तों का उल्लघंन हुआ तो उसी वक्त पैरोल को रद कर दिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस ने राम रहीम की रिहाई को लेकर मंगलवार को एतराज जताया था। इस बारे में चुनाव आयोग को शिकायत की थी, लेकिन देर रात सरकार ने राम रहीम की रिहाई के आदेश जारी का दिए।

राम रहीम को 2017 में साध्वी दुष्कर्म मामले में सजा सुनाई गई थी, इसके बाद उसे छत्रपति और रणजीत हत्या के मामलों में भी सजा मिली है। तब से वह सुनारिया जेल में बंद है।

जानें – कब-कब राम रहीम जेल से बाहर आया

  • 2020: 24 अक्‍तूबर, एक दिन की इमरजेंसी पैरोल
  • 2021: 21 मई,  एक दिन की इमरजेंसी पैरोल
  • 2022: 7-28 फरवरी,  21 दिन की फरलो
  • 2022:  17 जून-18 अगस्‍त, 30 दिन की पैरोल
  • 2022: 15 अक्‍तूबर-25 नवंबर, 40 दिन की पैरोल
  • 2023: 21 जनवरी-3 मार्च,  40 दिन की पैरोल
  • 2023: 20 जुलाई-20 अगस्‍त, 30 दिन की पैरोल
  • 2023: 21 नवंबर-13 दिसंबर,  21 दिन की फरलो
  • 2024: 19 जनवरी-10 मार्च, 50 दिन की पैरोल
  • 2024: 13 अगस्‍त- 2 सितंबर,  21 दिन की फरलो
  • 2024:  2 अक्टूबर को फिर 20 दिन की पैरोल
RELATED NEWS

Most Popular