Saturday, September 28, 2024
Homeहरियाणाभिवानीसावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित करवाने व जीवनी...

सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित करवाने व जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करवाने की मांग

भिवानी : देश की महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फुले और शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं की स्थिति सुधारने तथा उन्हें स्वयं की पहचान दिलाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। ऐसे में उनके संघर्ष से युवा पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए शहर में उनकी प्रतिमा का होना बहुत जरूरी है।

इसी कड़ी में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में सावित्रीबाई फुले व महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित करवाने तथा प्रदेश के प्रत्येक शहर में उनके नाम चौक का नामककरण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कोर्डिनेटर सुदेश कटारिया के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपते हुए कही।

इस मौके पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फूले की प्रतिमा स्थापित करने, प्रदेश के प्रत्येक शहर में उनके नाम से चौक का नामककरण करने, प्रदेश के सभी स्कूलों में सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले की तस्वीरें लगाई जाने के अलावा पाठ्यक्रम में फुले की जीवनी रखी जाए, ताकि समाज में उनकी स्मृति और उनके योगदान की पहचान बनी रहे। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले ने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

इस अवसर पर ओमकार सैनी, इंजीनियर सुरेश सैनी, संदीप, रविंद्र, मुकेश, सुनील बौंदिया, विजय सैनी, दीपेंद्र प्रधान, कृष्ण सैनी प्रधान, बॉबी खट्टर भी साथ रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular