Wednesday, February 12, 2025
Homeदिल्लीDelhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की ऐतिहासिक...

Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत, AAP की करारी हार

Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। रिजल्ट की स्थिति साफ हो गई। भाजपा की 27 साल बाद सत्ता में वापसी हो रही है। भाजपा को 48 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुल सका।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आप के कई दिग्गज नेताओं की हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक भाजपा नेताओं ने इस जीत पर दिल्ली की जनता का आभार जताया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। यह हमारे और दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है।

सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई थी । सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने गए। इसके बाद ईवीएम मशीन के वोटों की गिनती की हुई। शुरू से ही भाजपा (BJP) आगे रही।

जानें- कौन कहां से जीता …

  • नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल हारे बीजेपी के प्रवेश वर्मा जीते
  • जंगपुरा सीट से तरविंदर सिंह मारवाह ने AAP के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया को हराया
  • पटपड़गंज सीट पर BJP के रवींद्र सिंह नेगी जीते, AAP प्रत्याशी अवध ओझा हारे
  • करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा जीते
  • कैलाश गहलोत ने AAP के सुरेंद्र भारद्वाज को हराया है.
  • कालकाजी सीट पर आतिशी जीती, भाजपा के रमेश बिधूड़ी की हारे
  • बिजवासन विधानसभा सीट : भाजपा के कैलाश गहलोत ने AAP के सुरेंद्र भारद्वाज को हराया
  • गांधीनगर सीट से BJP के अरविंदर सिंह लवली ने AAP के नवीन चौधरी को हराया
  • किरारी सीट से AAP के अनिल झा ने BJP के बजरंग शुक्ला को हराया
  • मंगोलपुरी सीट : BJP के राजकुमार चौहान ने AAP के राकेश जाटव को हराया

चुनाव आयोग की साइट पर देखें दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम

चुनावों के लाइव नतीजे चुनाव आयोग (Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट https://eci.gov.in/ और रिजल्ट के लिए बने खास पोर्टल https://results.eci.gov.in/ पर भी देख सकेंगे। बता दे कि 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।

बता दें कि  दिल्ली की सभी 70 सीटों के वोटों की गिनती 19 मतगणना केंद्रों पर हो रही। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए कड़े इंतजाम किए थे। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में थे। ।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular