Monday, June 9, 2025
Homeदिल्लीदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सिंदूर' का पौधा लगाकर एक पेड़...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सिंदूर’ का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में एक ‘सिंदूर’ का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है। इस मुहिम में शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी शामिल हुए। रेखा गुप्ता ने कहा, इस अभियान का उद्देश्य हमारे पर्यावरण की रक्षा करना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सिंदूर का पौधा रोपित कर अपनी माँ को समर्पित किया। यह पौधारोपण न सिर्फ हरियाली बढ़ाएगा, बल्कि दिल्ली की अगली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव भी रखेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा, जन सुनवाई के दौरान, कुछ लोगों ने मुझे एक ‘सिंदूर’ का पौधा भेंट किया। मैंने इसे एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 को शुरू करने के लिए लगाया।

वहीं  रेखा गुप्ता ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पेड़ नहीं लगाए। उन्होंने कहा, दिल्लीवासियों के सहयोग से इस साल 70 लाख पौधे लगाने का संकल्प दिल्ली सरकार ने लिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular