Tuesday, October 7, 2025
Homeदिल्लीजनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला

Delhi News : जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता की समस्याएं सुन रहीं थीं इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद  व्यक्ति को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस थाने ले जाया गया।

वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है। वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेज़ों की जांच भी की जा रही है।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने ट्वीट किया, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

वहीं इस बारे में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?

 

RELATED NEWS

Most Popular