हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा का संचालन 25 सितम्बर से करवाया जा रहा है।
बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ.मुनीश नागपाल ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा का संचालन 25 सितम्बर से 21 अक्टूबर, 2025 तक करवाया जाएगा।
परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।