Friday, September 18, 2026
Homeशिक्षाITI संस्थानों में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की अंतिम तिथियां बढ़ी

ITI संस्थानों में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की अंतिम तिथियां बढ़ी

हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राज्य में स्थित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए एनसीवीटी तथा एससीवीटी के अंतर्गत रिक्त सीटों पर ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथियों को बढ़ा दिया गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, अब एनसीवीटी की रिक्त सीटों पर दाखिले की तिथि 22 सितंबर 2026 तक और एससीवीटी की रिक्त सीटों के लिए दाखिले की तिथि 29 सितंबर 2026 तक विस्तारित की गई है। दाखिले की यह पूरी प्रक्रिया संस्थान स्तर पर ही पूरी की जाएगी। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विभागीय वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर नए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।

प्रवक्ता ने आगे स्पष्ट किया कि यह दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की एक संयुक्त मेरिट सूची के आधार पर संस्थान स्तर पर किया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। जो भी अभ्यर्थी जिस संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक हैं, वे निर्धारित तिथियों के अनुसार दोपहर 12:00 बजे तक अपना मेरिट कार्ड संबंधित संस्थान में जमा करवाएंगे।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं संस्थान में उपस्थित होना होगा तथा मौके पर ही दाखिला फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करवानी होगी। अभ्यर्थी अपना मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं, जहां संस्थानवार रिक्त सीटों की जानकारी भी उपलब्ध है।

प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि उक्त दाखिले के आधार पर पूर्व में एनसीवीटी में लिया गया दाखिला रद्द नहीं माना जाएगा और सत्र 2026-27 की विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य सभी नियम व शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular