Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बहू ने माँ और भाई के साथ मिलकर सास की...

रोहतक में बहू ने माँ और भाई के साथ मिलकर सास की हत्या का रचा षड्यंत्र, मामला दर्ज

- Advertisment -

झगड़ालू प्रवृति की पुत्रवधु से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि उनकी बहू अपने मायकेवालों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रही है। जिसका वीडियो भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में बहू ने माँ और भाई के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या का षड्यंत्र रचा है। मॉडल टाउन निवासी एक बुजुर्ग महिला संतोष देवी ने अपनी पुत्रवधू शैली वर्मा, उसके भाई राजन शर्मा और मां विनोद कुमारी पर उसकी हत्या करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। तीनों आरोपित मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले हैं, लेकिन फ़िलहाल भाई राजन सैक्टर 21-डी, चंडीगढ़ के रहता है।

रोहतक के माडल टाउन निवासी संतोष देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी दिसम्बर 2014 में यूपी गाजियाबाद की लड़की से हुई थी। शादी बिना किसी दान दहेज के की गई थी लेकिन पुत्रवधू शादी के कुछ दिन बाद ही झगड़े करने लगी। वह उनसे गाली गलौच करने लगी। उसकी इन हरकतों को वह और उसका बेटा रजत घर बसाने के उद्देश्य से चुपचाप सब कुछ सहन करते रहे। लेकिन हमारे चुप रहने से उसका हौंसला बढ़ने लगा और वह उनके साथ मारपीट करने लगी। जब भी वे मारपीट का विरोध करते तो बहू उन्हें दहेज़ केस में फंसाने की धमकी देने लगी।

20 नवम्बर 2022 को जब रजत घर आया तो उसने अपने फोन में अपनी माँ को एक वीडियो दिखाई जिसमें उनकी पुत्रवधू शैली, उसकी मां विनोद और अन्य संतोष देवी को जान से मारने का षड्यंत्र रच रहे थे। इस वीडियो को देखकर वह डर गए। संतोष देवी का कहना है कि उनकी पुत्रवधू उससे यह मकान हथियाना चाहती है, इसलिए मारपीट कर दबाव बनाती रहती है। लेकिन मामला यही खत्म नहीं हुआ।

22 नवंबर 2022 को बहू का भाई राजन सुबह अपनी गाड़ी में आया और उसने संतोष देवी को पीटना शुरू कर दिया। दर्द से संतोष चिल्लाने लगी तो आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों को देख कर राजन भागने लगा और जाते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे गया। राजन आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular