Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणासोनीपतखाना बनाने के दौरान सिलेंडर में धमाका, एक की मौत, तीन की...

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में धमाका, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

- Advertisment -
- Advertisment -

सोनीपत। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और बड़ा हादसा हो गया। बम जैसा धमाका होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला सोनीपत के कुंडली गांव का है। इस धमाके में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई।

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई और वह तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। इससे हुए धमाके में घर की दीवार गिर गई। इसमें पड़ोस में रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला, उसके पति समेत 3 लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए खानपुर PGI रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद कुंडली थाने की पुलिस वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया। इसके बाद हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

ब्लास्ट के बाद मकान की दीवार गिरी

धमाका इतना तेज था कि दो कमरों की दीवार गिरी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सुमन नाम की महिला खाना बनाने लगी तो उसी समय सिलेंडर में आग लग गई और उसके बाद इतना भयानक ब्लास्ट हुआ कि एक प्रवासी मजदूर गुलाब की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इस धमाके में तीन अन्य मजदूर सुमन, रोहित, इमरान गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शी फरीद के अनुसार कुंडली के जांटी रोड पर स्थित मकान में सुमन, रोहित, इमरान और गुलाब किराए पर रहते हैं।

खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार सुबह काम पर निकलने से पहले सुमन खाना बनाने लगी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। कुछ देर बाद ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि मकान की दीवार गिर गई। वहीं अन्य दीवारों में दरार आ गई। धमाके से गिरी दीवार के नीचे गुलाब दब गया। गुलाब पड़ोसी था और उसकी मौत हो गई। वहीं सुमन, रोहित और इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती व पड़ोस में रह रहे युवक को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुमन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

खाना बनाते समय सिलेंडर में धमाका

कुंडली थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल संदीप ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया “हमें सूचना मिली थी कि कुंडली गांव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो एक प्रवासी मजदूर गुलाब का शव बरामद हुआ। हादसे में तीन और मजदूर घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज खानपुर पीजीआई चल रहा है। आसपास के लोगों ने जानकारी दी है कि मजदूर सुबह खाना बना रहे थे। उसी दौरान छोटा गैस सिलेंडर में पहले आग लग गई और उसके बाद ब्लास्ट हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।”

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular