Thursday, June 26, 2025
Homeखेल जगतविश्व पुलिस व अग्निशमन खेलों में दमखम दिखाएंगी हरियाणा की बेटी साइकिलिस्ट...

विश्व पुलिस व अग्निशमन खेलों में दमखम दिखाएंगी हरियाणा की बेटी साइकिलिस्ट रुचिका सिंह

Haryana News : हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने कहा कि विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों का आयोजन अलबामा बर्मिंघम अमेरिका में 27 जून से 7 जुलाई तक आयोजित होंगे।

इसमें साइकिलिंग से भारत का प्रतिनिधि करती हुई हरियाणा की बेटी साइकिलिस्ट रूचिका सिंह अपना दमखम दिखाएंगी। इससे पूर्व भी अनेक अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर अपना दबदबा दिखा चुकी है। उसी के बलबूते पर पुलिस में चयन हुआ था।

साइकिलिस्ट रुचिका सिंह कई वर्षों से हरियाणा राज्य के लिए खेल रही है। रुचिका सिंह के माता-पिता दोनों भी राजकीय सेवाओं में है।

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा के लिए गौरव की बात है। अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक लाने का काम करेगी। जिस देश का नाम ऊंचा होगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular