Thursday, May 9, 2024
HomeरोजगारCSBC का PET शेड्यूल जारी, ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम

CSBC का PET शेड्यूल जारी, ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम

- Advertisment -
- Advertisment -

CSBC ने बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन के पद के लिए PET का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

बिहार अग्निशमन सेवा में फायरमैन के पद के लिए लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) 27 मार्च और 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी।

CSBC PET परीक्षा 8 नवंबर 2022 से आयोजित की जाएगी। PET परीक्षा के लिए एलिजबिलिटी वाले उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2022 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पीईटी परीक्षा के लिए कुल 11,901 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है, जिनमें से 4465 महिलाएं और 7436 पुरुष उम्मीदवार हैं। फायरमैन के पद के लिए कुल 2,380 रिक्तियों को भरने के लिए CSBC भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

शेड्यूल चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
इसके बाद बिहार फायर सर्विसेज’ पर क्लिक करें।
फायरमैन पीईटी नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
शेड्यूल देखें और इसके बाद डाउनलोड करें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular