Wednesday, May 1, 2024
Homeदुनिया12 सालों तक महिला को कमरे में रखा कैद, तन पर कपड़े...

12 सालों तक महिला को कमरे में रखा कैद, तन पर कपड़े नहीं टूटी हड्डियां और…..

Crime: 15 अगस्त को हमारा पूरा देश अपनी आजादी के 77वें साल का जश्न मनायेगा। 77 साल पहले भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। आजादी एक ऐसा शब्द है जो हर किसी को पसंद होता है। इंसान से लेकर जीव जन्तु हो या फिर पक्षी कोई भी जंजीरों में कैद रहना नहीं चाहता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी के बारें में बताने जा रहे हैं जहां 12 सालों तक एक महिला को कमरे में कैद करके रखा गया।

12 सालों बाद हवा को महसूस किया 

इस महिला के  हाथ टूटे हुए थे, उंगलियों में भी फ्रैक्चर थे। शरीर की कई और हड्डियां भी क्रैक हो गई थीं। पूरे शरीर में काले काले चोट के निशान थे। उसे जब बाहर रौशनी में लाया गया तो उसने अपनी आंखें बंद कर ली। 12 साल बाद उसके चेहरे पर धूप पड़ रही थी। 12 सालों के बाद उसने हवा को महसूस किया था। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे वो बिल्कुल शांत थी।

महिला के सारे बाल काट दिए थे

इस महिला को किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने 12 सालों तक एक ऐसे कमरे में बंद करके रखा था जहां पर उसे चारों तरफ से तारों से बांध दिया गया था। वो कही हिलडुल नहीं सकती थी, आ जा नहीं सकती थी। बस उसी कमरे में वो कैद थी। जब उसे इस कमरे के अंदर डाला गया था उस वक्त उसकी उम्र 41 साल थी। वो दिखने में बेहद खूबसूरत थी। उस कमरे के चारों तरफ मेटल के तार बांध दिए। कमरे में सिर्फ एक बेड था। महिला के शरीर में कोई कपड़े नहीं थे। महिला को गंजी कर दिया गया था।

शरीर की कई हड्डियां टूटी 

इस कमरे में केवल पति ही महिला से मिलने के लिए आता था। इस दौरान वो उसके साथ खूब मारपीट करता था। उस पर खूब जुल्म ढाहता था। ये पूरा मामला फ्रांस का है। फ्रांस की पुलिस ने  बताया कि उन्होंने जर्मनी के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके घर से उसकी पत्नी को 12 साल बाद आजाद कराया गया है। महिला भी जर्मनी की ही नागरिक है। वो बिना कपड़ों के मिली है। उसके शरीर पर कई चोट मिली हैं। कई हड्डियां टूटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कुछ दिनों पहले ही जर्मन पुलिस के पास एक फोन गया। ये फोन खुद इस महिला ने किया था जिसे 12 सालों से कैद करके रखा गया था। किसी तरह इस महिला के हाथ में फोन लग गया था, जिससे इसने जर्मन पुलिस को बताया कि वो कैद में है। जर्मनी की पुलिस ने फ्रांस पुलिस से संपर्क किया। इस महिला को रेस्क्यू करवाने का प्लान तैयार किया गया।

पुलिस को मिली डायरी 

पुलिस जब महिला का रेस्क्यू करने कमरे में पहुंची तो उन लोगों की भी रुह कांप उठी। इस कमरे में पुलिस को एक डायरी मिली जो महिला के पति के द्वारा लिखी गई थी। इस डायरी में वो महिला के ऊपर किए जुल्मों की दास्तां को लिखता था। कैसे वो अपनी पत्नी पर अत्याचार कर रहा है वो रोज अपनी डायरी में नोट करता था। इतना ही नहीं डायरी में वो इस बात का भी जिक्र करता था कि उसने महिला को कितना खाना दिया है।

पुलिस ने महिला को आजाद करवा कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। इलाज के बाद महिला पहले के जैसे नॉर्मल हो जायेगी।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular