Rohtak News : रोहतक नगर निगम ने डेयरियों पर फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कच्चा बेरी रोड का निरीक्षण किया गया तथा सीवर व नालों की सफाई करवाई गई। टीम ने निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि काफी डेयरियों में स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था व गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी व गोबर नालो/सीवर में बहाया जा रहा था।
निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने कहा कि नगर निगम की निरीक्षण टीम द्वारा मौके पर कुछ डेयरियों के आस-पास अत्यधिक गंदगी फैली हुई थी, गोबर एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री का निस्तारण भी निर्धारित मापदंडों के विपरीत पाया गया, जोकि सफाई व्यवस्था को प्रभावित करता है। सफाई नियमों के उल्लंघना पाये जाने पर संबंधित डेयरी संचालकों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर 3 चालान 14000 रुपए के किए गए तथा टीम द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जाएगा व गंदगी/गोबर बहाने वालो पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।
निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने डेयरी संचालकों से अपील की गई कि वे अपनी डेयरी एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखें, गोबर एवं अन्य अपशिष्ट का सही ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें।
नगर निगम की टीम द्वारा सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर निरीक्षण किए जाएंगे और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्यिों/डेयरियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें।


