Saturday, May 18, 2024
Homeदेशगौ माता बनी दुल्हन और नंदी बाबा दूल्हा, इस अनोखी शादी के...

गौ माता बनी दुल्हन और नंदी बाबा दूल्हा, इस अनोखी शादी के गवाह बने हजारों लोग

- Advertisment -
- Advertisment -

Cow Bull Weeding: शादी-ब्याह के इस मौसम में इन दिनों एक अनोखी शादी खूब सुर्खियों में बनी हुई है। ये शादी किसी लड़का-लड़की की नहीं बल्कि गौ माता और नंदी बाबा की है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में गाय और बैल की शादी करायी गई। शादी के दौरान होने वाली सभी रस्मों को उसी प्रकार निभाया गया जैसे कि सारी शादियों में होता है। हजारों लोग इस शादी के गवाह बने।

खरगोन के महाश्वेर मंदिर में शादी को संपन्न कराया गया। शिव विवाह के नाम पर बैल और गाय की शादी रचाई गई। महाराष्ट्र के धुलिया, जलगांव के 50 गांवों के भरवाड़ समाज और मालधारी समाज द्वारा हजारों की संख्या में (बैल) नंदकिशोर को दूल्हा बनाकर शादी के लिए महेश्वर लाया गया। यहां दुल्हन नंदिनी (गाय) से बैल का विवाह कराया गया। दुल्हन बनी गाय नंदिनी की उम्र और महाराष्ट्र के दैवद गांव के दूल्हे नंदी की उम्र 12 महीने है।

दूल्हे नंदकिशोर को पूरे बाजे-गाजे और बारातियों के साथ पूरे शहर में घुमाया गया। इस विवाह को लोगों ने शिव विवाह नाम दिया है। स्थानीय लोगों का इस शादी को लेकर कहना है कि इस तरह का विवाह क्षेत्र में पहली बार देखा गया।

महाराष्ट्र निवासी राणा भगत ने शादी को लेकर कहा कि मुझे विचार आया कि कैड़ा-कैड़ी (बैल-गाय) का विवाह कराया जाये। जब मैं गुजरात से महाराष्ट्र आए तो मैंने सोचा महेश्वर में मैं अनुष्ठान करुंगा। तब मैंने निर्णय लिया कि गाय और बैल का विवाह कराऊंगा। पुराने जो ऋषि महात्मा थे वो गाय और बैल का विवाह करते थे। बैल और गाय के विवाह को शिव विवाह माना जाता है। अहिल्या माता की नगरी महेश्वर और नर्मदा नदी के किनारे गाय बैल का विवाह कराया है। इसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में महिलायें इस शादी में शामिल हुईं।

also read: सर्दियों में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अपनाये ये टिप्स

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular