Wednesday, August 5, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के गांधी कैंप में निगम की सख्ती, डेयरियां स्थानांतरित न करने...

रोहतक के गांधी कैंप में निगम की सख्ती, डेयरियां स्थानांतरित न करने पर होंगी सील

Rohtak News : अब नगर निगम रोहतक शहर की डेयरियों को एक्शन की तैयारी में है। शुक्रवार को गांधी कैम्प क्षेत्र में चल रही डेयरियों के स्थानांतरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें निगम के अधिकारी और गांधी कैम्प क्षेत्र के डेयरी संचालक उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि निगम द्वारा डेयरी कॉम्प्लेक्स में डेयरी संचालकों को सुविधा हेतु आवश्यक सुविधाएं जैसे कि जल व्यवस्था, अपशिष्ट जल निकासी प्रणाली, पशुओं के लिए उचित स्थान, गलियां, चारा मण्डी, लाइट इत्यादि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है तथा वहां पर विकास कार्य करवाए जा रहे है। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि अब नगर निगम उन डेयरी संचालकों पर सख्ती करेगा जिनकों कन्हेली डेयरी काम्पलैक्स में प्लाट आवंटित है परन्तु डेयरी संचालकों द्वारा डेयरियों को कन्हेली डेयरी काम्पलैक्स में शिफ्ट नहीं किया गया है। वे तुरंत अपनी डेयरी को डेयरी काम्पलैक्स में शिफ्ट करने के लिए कार्य आरंभ करें। अन्यथा नगर निगम द्वारा उनकी शहर में चल रही डेयरी को सील किया जाएगा, जिस संदर्भ में भू-शाखा एवं सफाई शाखा द्वारा पूर्व में भी नोटिस जारी किए जा चुके है।

नगर निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि निगम का यह कदम शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular