Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के हुडा सिटी पार्क में हरे पेड़ काटने को लेकर हुआ...

रोहतक के हुडा सिटी पार्क में हरे पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, मेयर से मिले लोग

- Advertisment -

हुडा सिटी पार्क में एक आध पेड़ को छोड़कर कोई भी पेड़ ऐसा नहीं है जो सूखा हुआ हो या फिर जमीन पर पड़ा हुआ हो। लेकिन ठेकेदार जानबूझकर हरे पेड़ों को अपने फायदे के लिए काट दिया है। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के हुडा सिटी पार्क में हरे पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद हो गया। इस के बाद स्थानीय लोग आज नगर निगम कार्यालय में मेयर मनमोहन गोयल और नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पेड़ काटने वाले ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार रोहतक के हुडा सिटी पार्क में गुपचुप तरीके से पेड़ काटे जा रहे थे। जिसकी भनक स्थानीय लोगों को लगी तो स्थानीय लोगों ने वहां पर हंगामा कर दिया। हंगामा होते देख ठेकेदार ने कहा कि उनके पास पेड़ काटने की परमिशन है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि हरे पेड़ों को काटा जा रहा है जो किसी भी तरीके से जायज नहीं है। लोगों ने कहा कि ठेकेदार के पास केवल सूखे हुए वह जमीन पर गिरे हुए पेड़ काटने की परमिशन है।

लेकिन हुडा सिटी पार्क में एक आध पेड़ को छोड़कर कोई भी पेड़ ऐसा नहीं है जो सूखा हुआ हो या फिर जमीन पर पड़ा हुआ हो। लेकिन ठेकेदार जानबूझकर हरे पेड़ों को अपने फायदे के लिए काट दिया है। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने लोगों को उचित आश्वासन दिया और पेड़ काटने न काटने का आदेश ठेकेदार को दिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular